भारत

पीएम नरेंद्र मोदी को मालदीव का सबसे बड़ा ‘निशान इज्जुद्दीन’ सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव ने अपने देश के सबसे बड़े सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया. पीएम मोदी को ये सम्मान मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने दिया.पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान को हर्ष और गौरव का क्षण करार दिया. उन्होंने सम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच मित्रता और घनिष्ठ संबंधों का सम्मान है.पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति को भेंट किया क्रिकेट बैटप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत लोगों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के देश में खेल को बढ़ावा करने के मिशन में मदद करेगा.पीएम मोदी ने क्रिकेट विश्व कप में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला बल्ला मालदीव के राष्ट्रपति को भेंट किया. इस बल्ले पर क्रिकेट विश्व कप 2019 में खेल रही भारतीय टीम के हस्ताक्षर हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × 5 =

Most Popular

To Top