खेल

टोक्यो ओलंपिक के बाद मैरीकॉम ले सकती है संन्यास

छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने टोक्यो ओलंपिक के बाद संन्यास लेने के संकेत देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।

6 बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को कहा कि उनकी योजना टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद संन्यास लेने की है। भारतीय मुक्केबाजी में 18 साल के लंबे करियर के दौरान 36 वर्षीय मैरीकॉम ने छह विश्व चैम्पियनशिप जीती हैं। एक ओलंपिक कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा पांच एशियाई चैम्पियनशिप भी अपने नाम कर चुकी हैं। वह राज्य सभा सदस्य भी हैं। मैरीकॉम ने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा,”2020 के बाद वो संन्यास ले सकती है। इसलिए उनका मुख्य लक्ष्य भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

8 − three =

Most Popular

To Top