चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी करके राज्यभर के किसानों को 13 जून, 2019 से धान की फ़सल लगाने की मंजूरी दे दी है।विभिन्न किसान संगठनों की माँग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निर्देशों पर राज्य सरकार ने धान की फ़सल लगाने के लिए पिछले साल निर्धारित की गई 20 जून की तारीख़ को बदल कर 13 जून करने का फ़ैसला लिया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह कदम धान की देरी से बिजवाई के कारण किसानों को पेश आने वाली कठिनाईयों जैसे कि फ़सल की कटाई के समय नमी की मात्रा का बढऩा आदि से निजात दिलाने के लिए मददगार सिद्ध होगा।