पंजाब

राज्य सरकार द्वारा पंजाब कौशल विकास मिशन का विलय रोजग़ार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग में करने का फैसला

मंत्रीमंडल ने नौजवानों के लिए रोजग़ार के मौके बढ़ाने के मकसद से विलय की दी मंज़ूरी
चंडीगढ़ – राज्य में नौजवानों के लिए रोजग़ार के मौके बढ़ाने के मद्देनजऱ मंत्रीमंडल ने रोजग़ार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग का पनुर्गठन करके इसमें पंजाब कौशल विकास मिशन का विलय करने की मंजूरी दे दी है। इस विभाग के नाम में तबदीली करके अब इसे रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग कर दिया गया है।
यह फ़ैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने लिया। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग बेरोजगार नौजवानों की कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए ज़रूरी है जिससे यह महसूस किया गया कि ‘पंजाब घर -घर रोजग़ार मिशन’ और ‘पंजाब कौशल विकास मिशन’ जोकि मौजूदा समय में अलग-अलग विभागों अधीन काम कर रहे हैं, को एक विभाग अधीन लाया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग से कौशल विकास का कार्य लेकर रोजग़ार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग को सौंपा गया है। इससे रोजग़ार सृजन एवं कौशल विकास की विभिन्न स्कीमों को लागू करने के लिए और बेहतर तालमेल और निगरानी होगी।पुनर्गठित किया गया रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग कौशल प्रशिक्षण या कैरियर गाइडेंस और कौंसलिंग के द्वारा रोजग़ार के अवसरों की सुविधा मुहैया करवाएगा। इसी तरह विभाग द्वारा नौकरी की खोज करने वालों को सरकारी /प्राईवेट या विदेशों में रोजग़ार और शिक्षा व नौकरी की खोज करने वालों के कौशल और योग्यता अनुसार कौशल प्रशिक्षण की सुविधा भी प्रदान की जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two + 3 =

Most Popular

To Top