प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 8 जून से दो दिन की यात्रा पर मालदीव जाएंगे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों देशों के संबंधों में हाल के दिनों में घटित घटनाक्रमों की समीक्षा और उनके विशेष संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 9 तारीख को श्रीलंका का भी दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मालदीव और श्रीलंका का दौरा भारत की उस प्राथमिकता को दर्शाता है जो वह अपनी पहले पड़ोस की नीति और सागर सिद्धान्त को देता है।