भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में आये मेहमानों से बदसलूकी पर पाकिस्तान से कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारतीय उच्चायुक्त ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- सामान्य कूटनीतिक शिष्टाचार और सभ्य आचरण का किया गया उल्लंघन।इस्लामाबाद में भरतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में मेहमानों से बदसलूकी मामले में भारत ने कड़ा विरोध दर्ज़ कराया है। इस्लामाबाद में भरतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया की ओर से आयोजित की गई इफ्तार पार्टी के शुरू होने से पहले जब मेहमान आने लगे तो पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने निंदनीय हरकत की।रिपोर्ट के मुताबिक कई मेहमानों के साथ धक्का-मुक्की की गई, कई लोगों की बार-बार जांच की गई, तो कई लोगों को अंदर ही नहीं आने दिया गया। इस दौरान भारतीय अधिकारियों और पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों के बीच गरमागरम बहस हुई। पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने पाकिस्तान की इस करतूत पर कड़ी आपत्ति जतायी है।