खेल

लिवरपूल 14 साल बाद बना फिर से चैम्पियन, फाइनल में टॉटेनहैम को 2-0 से हराकर छठी बार जीता खिताब

लिवरपूल ने चैम्पियंस लीग का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में लिवरपूल ने टॉटेनहैम हॉटस्पर को 2-0 से हराने में कामयाबी पाई। इसी के साथ लिवरपूल ने छठी बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले लिवरपूल ने 14 साल पहले 2005 में इटली के क्लब एसी मिलान को हराकर उसने खिताब अपने नाम किया था। स्पेन के शहर मैड्रिड के वांदा मेट्रोपोलितानो स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में लिवरपूल के मोहम्मद सालाह ओर डिवॉक ओरिगि ने गोल दागे। सालाह ने पेनल्टी शॉट के दौरान दूसरे मिनट में ही एक गोल कर दिया। टॉटेनहैम के सिसोको ने लिवरपूल के सादियो माने को पहले ही मिनट में पेनल्टी एरिया में गिरा दिया, जिसके बाद यह पेनल्टी शॉट मिला था जहां सालाह ने कोई गलती नही की। यह इस लीग के फाइनल का अब तक का दूसरा सबसे तेज गोल था। इससे पहले यह रिकॉर्ड एसी मिलान के खिलाड़ी पाओलो माल्दीनी नाम था जिन्होंने लिवरपूल पर यह गोल दागा था। वहीं ओरिगी ने टीम के लिए दूसरा गोल दागा। लिवरपूल के कोच यर्गन क्लोप का 2012 के बाद ये पहला खिताब है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve + nine =

Most Popular

To Top