भारत

एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार

नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया. एडमिरल करमबीर सिंह ने एडमिरल सुनील लांबा से पदभार संभाला.

इस मौके पर नवनियुक्त नौसेना चीफ करमबीर सिंह ने कहा कि उनसे पहले नौसेना अध्यक्षों ने नौसेना को काफी मजबूत बनाया है और यह नई ऊंचाइयों पर पहुंची है. मैं उनके प्रयास को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा और नौसेना की चुनौतियों से निपटने की हरसंभव कोशिश करूंगा. नौसेना के पूर्व अध्यक्ष सुनील लांबा ने करमबीर सिंह को नौसेना की कमान सौंपने के बाद उन्हें बधाई दी. सुनील लांबा ने कहा कि उन्हें 3 साल तक नौसेना के अध्यक्ष के रूप में देश की सेवा करने का मौका मिला, इस बात की उन्हें खुशी है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × five =

Most Popular

To Top