पंजाब

जेल में रिटेल आऊटलेट खोलने संबंधी जेल विभाग और इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन मिलकर काम करेंगे

पटियाला में 3 जून को समझौता सहीबद्ध किया जायेगा-सुखजिन्दर सिंह रंधावा
चंडीगढ़ – जेल विभाग द्वारा पंजाब की केंद्रीय जेलों में इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन (आई.ओ.सी.) के रिटेल आऊटलेट खोलने के लिए इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन की सक्रिय सहायता से एक बड़ी पहलकदमी की शुरुआत की जायेगी।इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन के नुमायंदों से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि इस सम्बन्धी 3 जून को पटियाला में आई.ओ.सी. के साथ समझौता सहीबद्ध किया जायेगा। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इस सम्बन्धी ज़मीन सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी और इस प्रोजैक्ट को शुरू करने के लिए पटियाला, लुधियाना, संगरूर, गुरदासपुर, फिऱोज़पुर और अमृतसर जिलों को पहल दी जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पहलकदमी के साथ जेल कैदियों के लिए बड़े स्तर पर नौकरी के साधन पैदा होंगे क्योंकि इन रिटेल आऊटलैट्स में पेट्रोल स्टेशनों और फूड कोर्टस की सुविधा उपलब्ध होगी।स. रंधावा ने आगे कहा कि जेल कैदियों को वर्दी तैयार करने के पेशे में भी लगाया जायेगा जो पेट्रोल स्टेशन में नौकरी के दौरान पहननी होगी। इसके अलावा कैदियों को कॉर्पोरेटिव सैक्टर की स्वामित्व वाली संस्थाओं जैसे शूगरफैड में रोजग़ार देने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है।जेल मंत्री ने कहा कि इस संभावित पहलकदमी के साथ न सिफऱ् कैदियों के सामथ्र्य को सही दिशा दी जायेगी बल्कि इसके साथ ही उनको जेल से रिहा होने के बाद समाज की मुख्य धारा में उचित ढंग से शामिल होने का मौका भी मिलेगा।इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन के कार्यकारी डायरैक्टर श्री सुजौए चौधरी ने बातचीत के दौरान कहा कि आई.ओ.सी. द्वारा पंजाब के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे प्रोजैक्ट लगाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।इस अवसर पर अन्यों के अलावा प्रमुख सचिव (जेल) श्री कृपा शंकर सरोज, ए.डी.जी.पी. (जेल) श्री रोहित चौधरी, डी.एस.पी. (हैडक्वाटर्ज़) श्री कंवर वी.पी. सिंह और इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन के जनरल मैनेजर (रिटेल सेल्ज़) श्री अमरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − thirteen =

Most Popular

To Top