मनोरंजन

फिल्मों के बाद अब बॉलीवुड हसीना को घर में एंट्री करवाएंगे सलमान खान

मेकर्स ‘बिग बॉस 13’ को शानदार बनाने के लिए काम शुरू कर चुके हैं। अब हो भी क्यों ना पूरे साल सलमान खान के फैंस को इस शो का इंतजार जो रहता है। हाल ही में हमने आपको बताया था कि, इस बार बिग बॉस 13 में आपको कॉमनर्स नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि, इस बार सभी प्रतिभागी सेलेब्रिटिज ही होने वाले हैं। इसी बीच एक ऐसी जानकारी हमारे हाथ लगी है जिसको सुन कर आप सभी काफी खुश हो जाएंगे। खबरों की माने तो इस शो में सलमान खान बॉलीवुड की एक जानीमानी अदाकारा की एंट्री करवाने वाले हैं। यहां मजेदार बात यह है कि, इससे पहले सलमान खान ने ही इस हसीना को बॉलीवुड का रास्ता दिखाया था।हम बात कर रहे हैं, जरीन खान की, जो कि ‘वीर’, ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘अक्सर 2’ में नजर आ चुकी हैं। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की माने तो बिग बॉस 13 के होने वाले सदस्यों की लिस्ट में सबसे पहला नाम जरीन का ही आ रहा है। वैसे अभी तक इस खबर पर मेकर्स ने कई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है।अब आप तो जानते ही हैं कि, इस शो का हिस्सा बनने के बाद कई सितारें की किस्मत चमक चुकी है। ऐसे में जरीन खान भी इस शो के जरिए अपने सितारें चमकाना चाहती हैं। भले ही जरीन खान का चेहरा कटरीना कैफ से काफी मिलता जुलता हो लेकिन वो अभी तक भी बॉलीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ने में नाकामयाब रही हैं। शायद यही वजह है कि, सलमान खान इस शो में उनको ला कर एक मौका और देना चाहते हैं।वो बात अलग है कि, इस शो में टिक पाना किसी के लिए भी इतना आसान नहीं होता है। आए दिन घर में होने वाले झगड़े किसी भी सदस्य का मनोबल तोड़ देते हैं। ऐसे में जरीन खान खुद को इस घर में कैसे संभाल पाएंगी यह देखना काफी मजेदार होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × five =

Most Popular

To Top