मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर लगाई पक्की मुहर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का जाने-माने कलाकार अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से लगातार अपनी खास दोस्त मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। हॉलीडे के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर की फैमिली फंक्शन्स में भी नजर आती है, जिससे लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।हाल में अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर से अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्त पर बात की है और बताया है दोनों खास रिश्ता शेयर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने चर्चा के दौरान यह भी बताया कि वो मीडिया के अच्छे बर्ताव के कारण यह हिम्मत जुटा पाए हैं कि वो और मलाइका खुलकर साथ घूम सकते हैं।अर्जुन कपूर के अनुसार, ‘हम लोग दुनिया के सामने आ पाए क्योंकि हमें लगा कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान दिया है। मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान दिया और हमेशा सही तरह से इसे पेश किया। इसी वजह से हम अपने रिश्ते को समाज में इतनी आसानी से एक्सेप्ट कर पाए।’अर्जुन कपूर ने पैपराजी कल्चर पर भी बात की और बताया, ‘मैं और मलाइका जब भी कहीं बाहर जाते हैं तब मीडिया को तस्वीरें देते हैं। हां, मैंने कुछ स्पेशल केसेज में यह कहा है कि आप घर के बाहर मत बैठिए क्योंकि उससे लगता है कि हम कुछ छुपा रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मैं नहीं चाहता हूं कि मैरी वजह से मेरे आस-पास के लोग परेशान हो क्योंकि हम कुछ गलत भी नहीं कर रहे हैं। मैं बस यह नहीं चाहता हूं कि लोगों को ऐसा लगे कि हम डरकर कुछ छुपा रहे हैं क्योंकि हमारा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen − three =

Most Popular

To Top