चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने एक हुक्म जारी करके राज्य के एक आई.पी.एस. अधिकारी के तबादले सम्बन्धी हुक्म जारी किये हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुंवर विजय प्रताप सिंह को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, संगठित अपराध कंट्रोल युनिट (ओ.सी.सी.यू.) के तौर पर तैनात किया गया है और साथ ही आई.जी., काउन्टर इंटेलिजेंस, अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।