मनोरंजन

प्रियंका के भारत छोड़ने पर बोले सलमान, शादी के लिए बड़ी फिल्म ठुकराना हिम्मत की बात

सलमान खान की भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की मुख्य किरदार कुमुद का रोल कटरीना कैफ ने निभाया है। पहले कहा जा रहा था कि इस रोल के लिए सलमान की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा थीं। लेकिन अब सलमान ने खुद ये साफ किया है कि प्रियंका ने उन्हें कुमुद के रोल के लिए खुद अप्रोच किया था। सलमान ने कहा कि प्रियंका इस फिल्म के लिए काफी इंटरेस्ट दिखा रहीं थीं। प्रियंका 20 दिनों के लिए इंडिया में थीं, उन्होंने अली को फिल्म के लिए फोन भी किया था। लेकिन अचनाक ही निक आ गए और उन्होंने शादी का प्लान बना लिया।’
सलमान कहते हैं- प्रियंका ने मुझे बताया था कि निक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है। तो हो सकता है कि तारीखों को लेकर दिक्कत हो। तो मैंने उन्हें कहा कि ठीक है आप शादी करों हम दो-तीन दिन एडजस्ट कर लेंगे। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला ले लिया। प्रियंका एक हार्डवर्किंग एक्ट्रेस हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × three =

Most Popular

To Top