भारत

सूरत में भीषण आग से 20 की मौत, कई घायल

सूरत के वाणिज्यिक परिसर की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग में 20 लोगों की मौत, कई लोग घायल, प्रधानमंत्री ने जताया शोक।

सूरत के एक वाणिज्यिक परिसर में कल दोपहर आग लग गई इस घटना में 20 लोगों के मरने की खबर है। जिस इमारत में आग लगी वहां एक कोचिंग सेंटर था आग लगने के बाद वहां मौजूद बच्चो ने चौथी मंजिल से कूदना शुरू कर दिया जिसमें भी कई बच्चे घायल हो गये। सूरत की तक्षशिला परिसर की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लग गई थी जिसके बाद 19 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने के लिए दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी बनाए गए।स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में अधिकारियों की मदद करते देखे गये। कई बच्चों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होने ट्वीट करके लिखा कि “सूरत में आग हादसे से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए कहा है।”गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सूरत आग हादसे पर दुख जताया है। ट्वीटर पर दिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “सूरत आग हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुःख हुआ। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवदेनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुजरात के सीएम से बात कर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. घटना के बाद दिल्ली के एम्स में ड़ॉक्टरों की एक टीम को तैयार रहने को कहा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हे सूरत भेजा जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × 1 =

Most Popular

To Top