जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर सेना ने टॉप आतंकी कमांडर ज़ाकिर मूसा को ढेर किया

जम्मू-कश्मीर में सेना ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. त्राल में सुरक्षा बलों द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा को ढेर कर दिया गया है. जाकिर मूसा कुख्यात आतंकी संगठन अंसार गजवात उल हिंद का चीफ है.आतंकी जाकिर मूसा की सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से तलाश थी. जानकारी के अनुसार आर्मी की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने ददसारा गांव में एक ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर किया है. इनमें से एक आतंकी जाकिर मूसा है. खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इन दोनों आतंकियों को घेर लिया था. सुरक्षा बलों से जब इनसे सरेंडर करने को कहा तो ये आतंकी ग्रेनेड से हमला करने लगे. इस दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में जाकिर मूसा मारा गया.मूसा के मुठभेड़ में मारे जाने के मद्देनजर कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद कश्मीर के कुछ हिस्सों में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + thirteen =

Most Popular

To Top