चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजऱ वोटरों की सुविधा के लिए तारीख़ 19 मई, 2019 दिन रविवार को पंजाब राज्य में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 135 बी और चुनाव आयोग की हिदायतों के अधीन इस छुट्टी का ऐलान किया है। औद्योगिक ईकाइयों, व्यापारिक दुकानों और संस्थाओं में काम करते वर्करों को भी 19 मई 2019 को समेत वेतन छुट्टी होगी।