चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आज पंजाब राज्य के 22 जि़ला चुनाव अधिकारियों-कम -रिटर्निंग अफसरों को ई.वी.एम. और वीवीपैट के द्वारा की जाने वाली वोटों की गिनती सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण भारतीय चुनाव आयोग के डायरैक्टर श्री निखिल कुमार और वी.एन. शुक्ला की तरफ से मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू की हाजिऱी में दिया गया। इसके अलावा इस प्रशिक्षण में चंडीगढ़ के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अजोए कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इस प्रशिक्षण का मकसद भारतीय चुनाव आयोग की वोटों की गिनती सम्बन्धी हिदायतों की यथावत पालना को यकीनी बनाने और वोटों की गिनती को सुचारू ढंग से करवाना था।इस मौके पर अधिकारियों को ई.वी.एम., वीवीपैट मशीनों का प्रयोग, वोटों की गिनती, पोस्टल बैलट पेपरों की गिनती, इलैकट्रोनीकली ट्रांसमिटड पोस्टल बैलट सिस्टम (ई.टी.पी.बी.एस.) की गिनती करने मौके पर अपनाए जाने वाली कार्यवाही, काऊंटिंग सैंटर का बेसिक इंफरास्टरक्चर, नतीजों का ऐलान और इसके बाद की जाने वाली गतिविधियों जिनमें अंतिम नतीजों का ऐलान होने के उपरांत ई.वी.एम. मशीनों को सील करना और अन्य शामिल है।श्री वी.एन. शुक्ला और निखिल कुमार ने प्रशिक्षण सैशन के दौरान उपस्थित अधिकारियों से अपील की कि वह वोटें पडऩे के उपरांत गिनती सम्बन्धी कार्यवाही को किसी भी तरह की गलती की संभावना को ख़त्म करके सफलतापूर्वक सम्पूर्ण करें। प्रशिक्षण के उपरांत अधिकारियों की शंकाओं को दूर करने के लिए सवालों के जवाब भी दिए गए।इसके उपरांत पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकारियों को साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर स्थित मॉडल काऊंटिंग सैंटर ख़ूनी माजरा का भी दौरा करवाया गया। जिस दौरान गिनती केंद्र में से जाने वाली तीन स्तरीय सुरक्षा, स्ट्रांग रूम, गिनती केंद्र में टेबलों की संख्या, वीवीपैट काऊंटिंग चेंबर, काऊंटिंग एजेंटों को पास देने और अंदर आने-जाने की प्रक्रिया और हरेक विधान सभा हलके की 5 वीवीपैट की स्लिपों की गिनती सम्बन्धी किये जाने वाले प्रबंधों और कामों संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।इस मौके दूसरों के अलावा एडीशनल मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब श्रीमती कविता सिंह और एडीशनल मुख्य चुनाव अधिकारी श्री सीबन सी. उपस्थित थे।