भारत

पश्चिम बंगाल में भाजपा काफिले पर हमला

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में असम के वित्तमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष के काफिले पर हमला, इस मामले में राज्य भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से करेगा मुलाक़ात. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में असम के वित्तमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ। भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में इन नेताओं की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई और इनके शीशे पूरी तरह चकनाचूर कर दिए गए।इस हमले में इन नेताओं सहित कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आक्रामक नारेबाजी करने का आरोप लगाया है।  इस मामले में राज्य भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाक़ात करेगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 + 10 =

Most Popular

To Top