चंडीगढ़ – पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने प्रसिद्ध इतिहासकार डा. किरपाल सिंह के अकाल देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है और पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की है।उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रसिद्ध सिख विद्वान और इतिहासकार डा. किरपाल सिंह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में सीनियर सेकंडरी स्तर की इतिहास की पाठ्य पुस्तकें तैयार करने वाली उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी के प्रमुख के तौर पर बढिय़ा सेवाएं निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री डा. किरपाल सिंह ने आधुनिक और मध्यकालीन इतिहास को तथ्यों सहित लिखने और इसके प्रसार में बहुमूल्य और अविस्मरणीय योगदान डाला है।शिक्षा मंत्री ने पारिवारिक सदस्यों और सगे-सबंधियों के साथ गहरी हमदर्दी जताते हुए ईश्वर के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान और पारिवारिक सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।