श्रीलंका के खुफिया विभाग ने कहा ईस्टर रविवार को हुए आत्माघाती हमलों के पीछे आईएसआईएस का हाथ राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा आतंकी गुटों ने साजिशकर्ताओ को दिया प्रशिक्षण।श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा है कि खुफिया विभाग ने कहा है कि ईस्टर रविवार को हुए हमले को अंजाम देने वाले आत्माघाती हमलावरों का आईएसआईएस से सीधा संबंध है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस आतंकी संगठन ने हमलावारों को पूरी ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस और अतिवादियों के बीच के संबंध का 15 साल पहले ही पता लगाया जा सकता था।इससे पहले सिरिसेना ने कहा था कि देश में आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वालों की संख्या करीब 140 हो सकती है और इन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। सिरिसेना ने खुफिया विभाग की असफलता को लेकर इस्तीफा देने के कयासों को भी खारिज कर दिया। राष्ट्रपति ने अधिकारियों और अपने मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने चेतावनी के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया।बता दें कि ईस्टर रविवार को इस्लामी अतिवादियों के हमले में 250 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 42 विदेशी भी शामिल हैं।