चंडीगढ – बहबल कलां गोली कांड में जांच कर रही विशेष जांच टीम (सिट्ट) ने उन मीडिया रिपोर्टों को स्पष्ट तौर पर ख़ारिज किया है जिनमें कुछ व्यक्तियों को उक्त केस में क्लीन चिट देने का दावा किया गया है। विशेष जांच टीम का कहना है कि उसकी तरफ से सिफऱ् एक दोषी के खि़लाफ़ ही चालान पेश किया गया है।पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला अभी जांच अधीन है और कई पहलुओं पर जाँच जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि जाँच मुकम्मल होने तक किसी भी व्यक्ति विशेष को क्लीन चिट देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।फरीदकोट अदालत में पेश किया गया 792 पन्नों का चालान जिसका मीडिया रिपोर्टों में भी जि़क्र किया गया है, वह सिफऱ् एक दोषी पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत सिंह शर्मा के खि़लाफ़ ही पेश किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि यह चालान ठोस सबूतों पर आधारित है, जिसमें अभी भी कई पहलुओं पर दोषी के खि़लाफ़ जांच जारी है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जाँच मुकम्मल होने के उपरांत चरनजीत शर्मा समेत कानून अनुसार दोषी पाये जाने वाले व्यक्तियों के खि़लाफ़ पूरक चालान (सप्लीमैंटरी चालान) अदालत में पेश किया जायेगा।प्रवक्ता ने कहा कि वास्तव में जांच अभी जारी है और किसी को भी क्लीन चिट देने की अभी कोई संभावना नहीं बनती। अधूरी जांच के आधार पर चालान के तौर पर पेश किये गए एक दस्तावेज़ को उन व्यक्तियों को क्लीन चिट देने के सबूत के तौर पर नहीं लिया जा सकता जिनका चालान में जि़क्र नहीं किया गया।इस बात का जि़क्र करते कि उक्त मीडिया रिपोर्टों ने खुद ही इस बात का प्रगटावा कर दिया है कि सिट्ट द्वारा एफ.आई.आर. में दर्ज अभी भी कम-से-कम एस.पी. बिक्रमजीत सिंह, प्रदीप कुमार और अमरजीत सिंह नामक 3 व्यक्तियों के खि़लाफ़ चालान पेश किया जायेगा, प्रवक्ता ने कहा कि यह स्पष्ट है कि अब तक पेश किया गया चालान अधूरी जांच पर आधारित है। प्रवक्ता ने स्पष्ट करते हुये कहा कि उक्त केस में दोषी पाये जाने वाले व्यक्तियों के खि़लाफ़ कानून अनुसार बनती कार्यवाही की जायेगी।