आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स 2012 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 16 रन से हराया।आईपीएल सीजन 12 के एक अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 रन से शिकस्त देकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 187 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 188 रनों का टारगेट दिया। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 171 रन ही बना पाई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है।