उत्तरी मोजाम्बिक में चक्रवाती तूफान केनेथ के कारण हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। तटीय राष्ट्र में इससे एक महीने पहले इडाई तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। चक्रवाती तूफान कैनेथ ने मोज़ाम्बिक के पूर्वी तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इस तूफान के कारण बड़ी संख्या में घर तबाह हो गए और नावों को नुकसान पहुंचा है। इस तूफान से पेंबा से सटे तटवर्ती इलाकों में पांच लोगों की मौत हो गई। कैनेथ के प्रभाव से काबो डेलगाडो में ज़बरदस्त बारिश हुई है, जिससे नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। चक्रवाती तूफान इदाई के महज़ छह हफ्तों के बाद ही तूफान कैनेथ ने भी मोज़ाम्बिक में इतना कहर बरपाया है। तूफान ईदाई से बाइरा पोर्ट सिटी करीब करीब पानी में ही डूब गया था और उसके कई गांव जलमग्न हो गए थे। तूफान ईदाई ने मोज़ाम्बिक, ज़िम्बाब्वे और मलावी में 1000 से ज्यादा लोगों की जान ली थी।