बार्सिलोना ने ला लीगा का खिताब किया अपने नाम, बार्सिलोना ने लेवांते को 1-0 से हराया, टीम के लिए विजयी गोल स्टार स्ट्राइकर लियानल मैसी ने किया बार्सिलोना ने ला लीगा का खिताब जीत लिया है। स्पेनिश फुटबाल लीग में शनिवार को बार्सिलोना ने लेवांते को 1-0 से हराने के साथ ही खिताब अपने नाम कर लिया। टीम के लिए विजयी गोल स्टार स्ट्राइकर लियानल मैसी ने किया। बार्सिलोना का ये 26 वां ला लीगा खिताब है। उन्होने 3 मैच शेष रहते ये खिताबी जीत हासिल की।