चंडीगढ़ – मीडिया रिपोर्टों का सख्त नोटिस लेते हुए श्रम मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज अतिरिक्त डायरैक्टर फैक्टरीज़, एम.पी. बेरी को मुअत्तल करने के साथ- साथ उनके खि़लाफ़ सख्त प्रशासकीय कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।इस संबंधी जानकारी देते हुए आज सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पाया गया थसिस्टम में से भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए स. बलबीर सिंह सिद्धू ने चेतावनी दी कि ऐसी ग़ैर कानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खि़लाफ़ सख्ती से निपटा जायेगा।