भारत

रोहित शेखर की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी अपूर्वा ने की थी हत्या

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी अपूर्वा ने ही हत्या की थी। गिरफ्तारी के बाद अपूर्वा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार किया है। रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले में बार-बार बयान बदलने के चलते पुलिस को अपूर्वा पर शक था। क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को अपूर्वा, नौकर गोलू उर्फ भोगिंदर और नौकरानी मार्था को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि देर रात तीनों को छोड दिया गया था। लेकिन आज पुलिस ने अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार कर साकेत कोर्ट में पेश किया। अदालत ने पूछताछ के लिए अर्पूवा को दो दिन की पुलिस रिमांड की मंज़ूरी दे दी।  रोहित शेखर की मौत 16 अप्रैल को हुई थी, जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोहित की हत्या का खुलासा हुआ था।रोहित शेखर की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी  अपूर्वा ने की थी हत्या

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 − five =

Most Popular

To Top