जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के बागेन्दर मोहल्ले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। फिलहाल आतंकियों की पहचान की जा रही है।जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आज तड़के बिजबेहरा के बागेंदर मोहल्ला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद अंनतनाग जिले में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके किसी गुट से जुड़े होने के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच एहतियात के तौर पर अंनतनाग में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × 1 =

Most Popular

To Top