भारत

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला बिचौलिये मिशेल की जमानत याचिका अदालत ने खारिज की

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को राहत नहीं, दिल्ली की एक अदालत ने की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की.दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की अंतरिम जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। मिशेल ने ईस्टर का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए अदालत से सात दिनों के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया था।  विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मिशेल को राहत देने से इनकार कर दिया। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय  की ओर से पेश हुए विशेष सरकारी वकील ने दलील दी कि यदि मिशेल अंतरिम जमानत पर बाहर आता है और मामले से जुड़े कुछ बयान देता है तो यह जांच को पटरी से उतार सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − seven =

Most Popular

To Top