प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में देश भर से आए व्यापारियों को सम्बोधित करेंगे। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवालने यह जानकारी दी। इस सम्मेलन में देश भर के हजारों व्यापारी शामिल होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली और देशभर के व्यापारियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय व्यापारी धन्यवाद महासम्मेलन का नाम दिया गया है।प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के भी इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है। जहां तक व्यापारी वर्ग का सवाल है, तो उन्हें इसका इंतजार है कि प्रधानमंत्री दिल्ली में सीलिंग के स्थायी समाधान को लेकर कोई बड़ी घोषणा करते हैं कि नहीं।