व्यापार

निर्यात के मोर्चे पर अच्छी खबर, मार्च में 11% बढ़ा निर्यात

निर्यात के मोर्चे पर अच्छी खबर, मार्च में निर्यात 11 प्रतिशत बढ़कर 32.5 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा भी कम होकर 10.89 अरब डॉलर पर आया.देश का निर्यात मार्च में 11 प्रतिशत बढ़कर 32.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फार्मा, रसायन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में ऊंची वृद्धि की वजह से कुल निर्यात बढ़ा है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2019 में आयात भी 1.44 प्रतिशत बढ़कर 43.44 अरब डॉलर रहा। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा कम होकर 10.89 अरब डॉलर पर आ गया, जो मार्च, 2018 में 13.51 अरब डॉलर था।सोने का आयात मार्च में 31.22 प्रतिशत बढ़कर 3.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 331 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वित्त वर्ष के दौरान आयात 8.99 प्रतिशत बढ़कर 507.44 अरब डॉलर रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen − 11 =

Most Popular

To Top