चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग ने आज पंजाब सरकार के विभिन्न प्रस्तावों के लिए मंजूरी दे दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि आयोग ने यूथ सर्विस विभाग को सर्विस प्रोवाईडर्ज़ के चयन के लिए टैंडर जारी करने को मंजूरी दे दी है।उन्होंने आगे बताया कि आयोग द्वारा प्रशासनिक मंजूरी और जिला पठानकोट में नौमनी नाला क्रॉसिंग दीनानगर -तारागढ़ प्लान रोड पर हाई लेवल ब्रिज के लिए अवार्ड ऑफ वर्क ऑफ कंस्टरकशन के लिए रिवायजड़ मंज़ूरी भी दे दी है।मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार अकसैसीबल इंडियन कम्पेन के अंतर्गत परसनज़ विद् डिसेबिलिटी की आसानी से पहुंच को यकीनी बनाने की तजऱ् पर लुधियाना शहर में 6 सरकारी इमारतों का काम शुरू करने के लिए टैंडर जारी करने सम्बन्धी प्रशासनिक प्रवानगी के लिए मंज़ूरी भी दे दी गई है।भारतीय चुनाव आयोग ने एन.ए.बी.सी.ओ. (नबकौनज़) ऐनज़ के साथ तकनीकी स्पोर्ट एजेंसी के तौर पर समझौता सहीबद्ध करने को मंजूरी देने के साथ-साथ 9 इंडस्टी पारटनजऱ् के साथ समझौता सहीबद्ध करने और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना -2 (पी.एम.के.वी.वाई.) के अंतर्गत 9 प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए 8 प्रशिक्षण पारटनर्ज़ को वर्क आर्डर जारी करने को भी मंजूरी दे दी है।