फिनलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कल हुए संसदीय चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।फिनलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कल हुए संसदीय चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। करीब 97 प्रतिशत मतगणना के बाद कुल 200 सदस्यों वाली संसद में सामाजिक डेमोक्रेट ने 40 सीट हासिल की हैं। राइट-विंग फिंस ने 39 और कंजरवेटिव नेशनल गठबंधन पार्टी को 37 सीटें मिलीं हैं। निवर्तमान प्रधानमंत्री जूहा सिपिला की सेंटर पार्टी ने 31सीटें जीती हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री सिपिला ने देश की स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल प्रणाली में सुधार की योजना को लेकर अपना मंत्रिमंडल भंग कर दिया था।