रक्षा मंत्रालय ने रफाल सौदे पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि एक निजी कंपनी को कर में छूट का संबंध रफाल सौदे से नहीं हैं, दोनों मु्द्दों को एक साथ जोड़कर देखना गुमराह करने की शरारती कोशिश मात्र है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि रफाल सौदे पर एनडीए सरकार की बातचीत के बाद फ्रांस ने उद्योगपति अनिल अंबानी के टैक्स माफ किए।राफेल सौदे पर सफाई देते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राफेल डील और टैक्स मसले को एक साथ जोड़कर देखना पूरी तरह गलत है। अपने एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि कर मसले और राफेल सौदे को किसी तरह जोड़कर देखने का प्रयास पक्षपातपूर्ण होने के साथ-साथ गुमराह करने की शरारती कोशिश है। मंत्रालय ने कहा कि कर रियायत की अवधि और रियायत से जुड़ा मुद्दे का वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए राफेल सौदे से दूर-दूर तक नहीं जुड़ा है।