संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पुरोधा डा.भीमराव अंबेडकर को आज उनकी जयंती पर देश कर रहा है याद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने बाबा साहेब के विचारों को आधुनिक भारत के लिए प्रासंगिक बताते हुए उन्हें किया नमन।भारत के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज जयंती है। डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान का पिता माना जाता है। बाबा साहेब ने अपने जीवनकाल में निम्न वर्ग के लोगों को समाज में समानता दिलाने पर ज़ोर दिया। उनका भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है। एक अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, शिक्षाविद् और कानून के जानकार के तौर पर उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी थी. इसलिए पूरे देश में उनकी जयंती हर साल बेहद धूम धाम से मनाई जाती है। आज के दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।