भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. पीएम को रूस द्वारा ‘आर्डर आफ द सेंट एंड्रू द एपोस्टल’ सम्मान के लिए नामित किया गया. रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.‘आर्डर आफ द सेंट एंड्रू द एपोस्टल’ रूस का सर्वोच्च सरकारी सम्मान है. रूसी सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया.गौरतलब है कि पीएम को रूस के इस सम्मान के लिए ऐसे समय में नामित किया गया है जब कुछ ही समय पहले उन्हें यूएई से ‘द आर्डर आफ जायेद’ देने की घोषणा की गई थी. आर्डर ऑफ द सेंट एंड्रू द एपोस्टल’ विज्ञान, संस्कृति और कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों, शख्सियतों को रूस की समृद्धि और गौरव को प्रोत्साहित करने के लिए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है.यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विदेशी शासनाध्यक्षों को भी प्रदान किया जाता है. पीएम मोदी ने पुरस्कार के लिए रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन का धन्यवाद दिया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven + 20 =

Most Popular

To Top