संसार

सूडान में तख़्तापलट के बाद रक्षामंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

सूडान में राष्ट्रपति उमर अल बशीर के तख़्तापलट के बाद रक्षामंत्री ने ‘सूडान मिलिट्री काउंसिल’ प्रमुख का पद छोड़ा, लेफ़्टिनेंट जनरल अब्दुर्रहमान बुरहान मिलिट्री काउंसिल के नए प्रमुख होंगे।अफ़्रीकी देश सूडान में तेज़ी से बदलते सियासी हालात के बीच वहां के रक्षामंत्री अवाद इब्न औफ़ ने अपना पद छोड़ दिया है. अवाद ‘सूडान मिलिट्री काउंसिल’ के प्रमुख थे और उनकी अगुवाई में बुधवार को तख़्तापलट हुआ था. अवाद ने पद छोड़ने के अपने फ़ैसले का ऐलान सरकारी टीवी चैनल पर किया. उन्होंने लेफ़्टिनेंट जनरल अब्दुर्रहमान बुरहान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया है. अवाद का यह फ़ैसला ऐसे वक़्त में आया है जब तख़्तापलट और उमर अल बशीर के राष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा देने के बाद भी लोगों ने प्रदर्शन करना बंद नहीं किया. सूडान के लोगों का कहना है कि उन्हें यह तख़्तापलट मंज़ूर नहीं है क्योंकि इसकी अगुवाई करने वाले नेता बशीर के क़रीबी हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

7 − four =

Most Popular

To Top