रफाल डील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को झटका देते हुए इस मामले में सरकार की आपत्तियों को खारिज कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने रफाल लड़ाकू जेट विमान सौदे में फैसले पर पुनर्विचार याचिका के साथ याचिकाकर्ताओं की ओर से लगाए गए नए दस्तावेज़ को अस्वीकार करने की केंद्र की मांग को ठुकरा दिया है।अदालत ने कहा कि पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख बाद में तय होगी। शीर्ष अदालत ने 14 मार्च को इस पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था।