राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा कोलकाता नाइटराइडर्स अंक तालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। क्रिस लिन और सुनील नरायण ने खेली धमाकेदार पारी।आईपीएल में कल खेले गए दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नमेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स अब 8 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। नाइट राइडर्स को जीत हासिल करने के लिए 140 रन बनाने थे। इस लक्ष्य को उसने सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन के 32 गेंदों पर बनाए गए अर्धशतक और सुनील नारायण के 25 गेदों पर 47 रन की मदद से 13 ओवर और पांच गेंदों पर हासिल किया।