भारत और मलेशिया के बीच महिला हॉकी सीरीज़ का आज तीसरा मैच खेला जाएगा। सीरीज़ में भारत पहले ही 2-0 से आगे चल रहा है।भारत और मलेशिया के बीच खेली जा रही महिला हॉकी के पांच मैचों की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज क्वालालंपुर में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने पहले दोनों मुकाबले जीत कर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त ले चुका है पहला मैच भारत ने 2-0 से अपने नाम किया जबकि दूसरे मुकाबले में भारत ने एकतरफा खेल दिखाते हुए मेजबान मलेशिया को 5-0 से शिकस्त दी।