मनोरंजन

टीवी अदाकारा दृष्टि धामी ने रोमांटिक अंदाज में दी पति नीरज खेमका को जन्मदिन की बधाई

टीवी की जानी-मानी अदाकारा दृष्टि धामी इस समय अपने पति नीरज का जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं, जिस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट करके दी है।दृष्टि धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को दोनों के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।दृष्टि ने जो तस्वीरें अपने अकाउंट से शेयर की हैं, उनसे पता चलता है कि दृष्टि धामी अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।दृष्टि धामी ने अपने अकाउंट से पोस्ट लिखकर बताया है कि उन्होंने अपने पति के जन्मदिन पर उनसे ज्यादा शॉपिंग कर डाली है। दृष्टि के अनुसार यह पहली बार नहीं हुआ है। जब भी नीरज का जन्मदिन आता है, हमेशा ऐसा ही होता है।दृष्टि प्रोफेशनल लाइफ में इतनी व्यस्त रहती हैं कि निजी लाइफ के बहुत समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल रहता है। इसीलिए वो पति के जन्मदिन को भव्य तरीके से सेलीब्रेट कर रही हैं।पति के जन्मदिन से पहले दृष्टि धामी अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं, जहां की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। तस्वीरों में सभी काफी खुश नजर आ रहे थे।जब दृष्टि धामी वैकेशन पर गई थीं तब उन्होंने वहां से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पति के साथ स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही थीं। दृष्टि की इस तस्वीर पर फैंस ने बहुत सारे कमेंट किए थे और दोनों को खूबसूरत जोड़ी का खिताब दिया था।वैकेशन के साथ-साथ दृष्टि धामी अपने पति के साथ खूब पार्टी भी करती हैं। इसका सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। अगर आप वहां जाएंगे तो दोनों की कई सारी ऐसी तस्वीरें दिखेंगी, जो हमारी बात पर मुहर लगाएंगी।दृष्टि धामी हाल में अपने मेकओवर के लिए चर्चा में आई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो बदले अंदाज में दिख रही थीं।जब भी कोई कलाकार मेकओवर कराता है, तब उसको यह चिंता सताती रहती है कि क्या उसे लोग पसंद करेंगे ? दृष्टि की यह चिंता दूर हो चुकी है क्योंकि उनके फैंस ने उनके नए अवतार को काफी पसंद किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eight + 17 =

Most Popular

To Top