भारत और मेज़बान मलेशिया के बीच मंगलवार को खेले गए सुल्तान
अज़लन शाह हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने 4-2 से जीत हासिल कर एशियन गेम्स
के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया.
मैच के 17वें
मिनट में भारत के लिए सुमित ने गोल करने मे कामयाबी पाई. भारत की बढ़त
ज़्यादा देर तक बरकरार नहीं रही और राज़ी रहीम ने मलेशिया के लिए गोल कर
मैच को बराबरी पर ला दिया. मैच के 27वें मिनट में भारत के लिए सुमित कुमार
ने गोल कर एक बार फिर भारत को आगे कर दिया.
तीसरे क्वार्टर में मिले
पेनेल्टी कॉर्नर पर भारत के लिए वरुण कुमार ने गोल कर भारत को 3-1 से आगे
कर दिया. चौथे क्वार्टर में मलेशिया की टीम एक और गोल करने में कायमाब रही
लेकिन मैच के आखिरी मिनटों में भारत के लिए मंदीप सिंह ने गोल कर भारत की
4-2 से जीत सुनिश्चित कर दी.
इस जीत के साथ भारत के 7 अंक हो गए हैं और वो फ़ाइनल की दौड़ में बना हुआ है.