संसार

शीर्ष अधिकारियों का घटाया जाए पेंशन पैकेज: इन्वेस्टमेंट एसोसिएशन

इन्वेस्टमेंट एसोसिएशन ने कंपनियों से कहा- शीर्ष अधिकारियों का पेंशन पैकेज घटाएं
हाल ही में ब्रिटेन की इन्वेस्टमेंट एसोसिएशन ने वहां की बड़ी कंपनियों से बोर्ड में महिलाओं की संख्या 33% करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनकी रेटिंग घटाने की चेतावनी दी है, जिससे उनके लिए पैसे जुटाना मुश्किल हो जाएगा। अब इस एसोसिएशन ने कंपनियों के सीईओ का पेंशन पैकेज घटाने की नई पहल की है।

आर्थिक संकट के बाद बाकी दुनिया के साथ ब्रिटेन में भी कंपनी के शीर्ष अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पैकेज का अंतर कम करने की मुहिम चली। वहां की सरकार ने एक बड़ा कदम यह उठाया है कि शीर्ष अधिकारियों के लिए अधिक से अधिक 31 लाख रुपए पेंशन की सीमा तय कर दी है। लेकिन कंपनियों ने इससे बचने के तरीके भी निकाल लिए। अब इन्वेस्टमेंट एसोसिएशन की मुहिम से इस पर अंकुश लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एसोसिएशन ने ब्रिटेन की करीब 250 कंपनियों में निवेश कर रखा है। इसके पास करीब 700 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।

ब्रिटेन की सरकार भी करीब एक दशक से इस कोशिश में लगी है, लेकिन उसे अब तक खास सफलता नहीं मिली। इन्वेस्टमेंट एसोसिएशन ने कंपनियों से पूछा है कि वे शीर्ष अधिकारियों के पैकेज कैसे तय करती हैं और उसकी वजह क्या है।

एसोसिएशन का मानना है कि कंपनी के दूसरे कर्मचारियों की पेंशन में जितनी रकम जमा होती है, शीर्ष अधिकारियों की पेंशन में भी उसी अनुपात में रकम जमा होनी चाहिए। शीर्ष एक्जीक्यूटिव्स के पिछले पैकेज को देखते हुए एसोसिएशन की यह पहल काफी महत्वपूर्ण लगती है।

एक अनुमान के मुताबिक ब्रिटेन की जो कंपनियां 2008 की मंदी की चपेट में आईं, उनमें ज्यादातर ने एक्जीक्यूटिव की आखिरी सैलरी के दो-तिहाई के बराबर पेंशन का एग्रीमेंट किया था। रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के पूर्व सीईओ फ्रेड गुडविन का अच्छा उदाहरण है।

कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की संख्या बढ़ाने को भी कह चुकी है एसोसिएशन। इन्वेस्टमेंट एसोसिएशन का 250 कंपनियों में निवेश, इसके पास 700 लाख करोड़ रु. की संपत्ति।बैंक ने उन्हें सालाना 6.5 करोड़ रुपए रिटायरमेंट इनकम देने का एग्रीमेंट किया था। इसके लिए करीब 250 करोड़ रुपए अलग रखे गए थे। मंदी के समय बैंक की हालत खराब हुई तो पहले इसे घटाकर 5 करोड़ और फिर 3 करोड़ रुपए किया गया।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen − ten =

Most Popular

To Top