व्यापार

जेट एयरवेज बोर्ड से इस्तीफा देंगे नरेश गोयल

कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज के निदेशक मंडल की बैठक में अहम फैसला, जेट एयरवेज के संस्थापक एवं चेयरमैन नरेश गोयल तथा उनकी पत्नी अनीता गोयल कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा देंगे। बैकों से मिलेगा 1,500 करोड़ रुपये का वित्तपोषण।

कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक एवं चेयरमैन नरेश गोयल तथा उनकी पत्नी अनीता गोयल एयरलाइन के निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे।

सोमवार को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि नरेश गोयल और अनीता गोयल के साथ ही एतिहाद एयरवेज पीजेएससी के एक नामित सदस्य निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे। कंपनी ने कहा कि उसे बैकों से तत्काल 1,500 करोड़ रुपये का वित्तपोषण मिलेगा। बैंक इस एवज में कंपनी के निदेशक मंडल में दो सदस्यों को नामित करेंगे और एयरलाइन के दैनिक परिचालन के लिये अंतरिम प्रबंधन समिति बनायी जाएगी।

अबू धाबी स्थित एतिहाद की जेट एयरवेज में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नरेश गोयल अब कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रहेंगे। कंपनी के 80 से अधिक विमान परिचालन से बाहर हो चुके हैं। इनमें से 54 विमानों को लीज की किस्त नहीं चुका पाने के कारण खड़ा कर दिया गया है। कंपनी अप्रैल अंत तक कम से कम 14 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें भी निलंबित कर चुकी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 + two =

Most Popular

To Top