आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भले ही चुनाव प्रचार धीरे-धीरे
रफ्तार पकड़ रहा है । तमाम सियासी गहमागहमी के बीच जहां कहीं गठबंधन को
लेकर चर्चाओं का दौर जारी है तो कहीं टिकटों के बंटवारे पर सोच-विचार चल
रहा है इसके साथ ही नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है ।
आम
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भले ही चुनाव प्रचार धीरे-धीरे रफ्तार
पकड़ रहा है। तमाम सियासी गहमागहमी के बीच जहां कहीं गठबंधन को लेकर
चर्चाओं का दौर जारी है तो कहीं टिकटों के बंटवारे पर सोच-विचार चल रहा है।
केरल में भाजपा ने दो दलो के साथ गठबंधन किया है। बीडीजेएस और केरल
कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा चुनाव लडेगी। केरल की 20 में से 14 सीटों पर
भाजपा लडेगी। जबकि 5 सीटों पर बीडीजेएस और 1 सीट पर केरल कांग्रेस लडेगी।
केरल
में भाजपा ने दो दलो के साथ गठबंधन किया है। बीडीजेएस और केरल कांग्रेस के
साथ मिलकर भाजपा चुनाव लडेगी। केरल की 20 में से 14 सीटों पर भाजपा लडेगी ।
जबकि 5 सीटों पर बीडीजेएस और 1 सीट पर केरल कांग्रेस लडेगी। इससे पहले भी
भाजपा केरल विधानसभा चुनाव में बीडीजेएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ चुकी है
और दोनों दलो को राज्य में करीब 16 फीसदी मत मिले थे।
कांग्रेस की
ओर से अपनी 3 दिन की गंगा यात्रा पर निकलती प्रियंका गांधी बाड्रा बुधवार
को वाराणसी में थी। प्रियंका गांधी ने वाराणसी में मंदिरों के दर्शन किये
तो आम लोगों से भी मुलाकात की। वहीं यूपी से ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया।
कांग्रेस और नेशनल
कांफ्रेंस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को जम्मू-कश्मीर में गठबंधन हो
गया। दोनों पार्टियों के बीच हुए तालमेल के मुताबिक जम्मू और उधमपुर सीट पर
कांग्रेस लड़ेगी तो श्रीनगर सीट पर नेशनल कांफ्रेंस लड़ेगी। जबकि दोनों
पार्टियां अनंतनाग और बारामूला में दोस्ताना मुकाबला करेंगी जबकि लद्दाख
सीट को लेकर बातचीत चल रही है।
महाराष्ट्र में शरद पवार की राकांपा
को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब पार्टी के पूर्व सांसद रंजीत सिंह मोहिते
पाटिल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। वरिष्ठ राकांपा नेता विजय सिंह
मोहिते पाटिल के पुत्र रंजीत सिंह मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी
में भाजपा में शामिल हुए। जबकि उत्तर प्रदेश के पूर्व बसपा विधायक चन्द्र
प्रकाश मिश्रा ने भी वरिष्ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी और जे. पी नड्डा की
मौजूदगी में बीजेपी को ज्वाइन किया।
नेताओं का पाला बदलने का
सिलसिला जारी है। अरुणाचल प्रदेश में 8 बीजेपी विधायको ने एनपीपी का दामन
थाम लिया है। त्रिपुरा में भी राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष सुबल भौमिक
कांग्रेस में शामिल हो गये। तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है
पार्टी की बड़े नेता और पूर्वमंत्री डी. के अरुणा ने भाजपा का दामन थाम
लिया है। इस तमाम राजनीतिक गतिविधियों के बीच 11 अप्रैल को होने वाले पहले
चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का काम भी तेज़ी से चल रहा है। पहले चरण
में 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।