पंजाब

राणा के.पी. सिंह द्वारा लोगों को होली की बधाई

चंडीगढ़ – पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने सभी पंजाब वासियों को रंगों के त्योहार होली की ढेर सारी बधाईयाँ दी हैं। यहाँ से जारी अपने संदेश में राणा के.पी. सिंह ने कहा कि होली का त्योहार मानवीय रचनात्मकता और एकता का प्रतीक है और मानव को कुदरत के साथ एकजुट होकर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को होली का त्योहार मिलकर मनाना चाहिए जिससे फिज़ा में खुशियों का गुलाल बिखर जाये। उन्होंने अपील की कि होली वाले दिन सूखे और कुदरती रंगों का प्रयोग किया जाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20 − twelve =

Most Popular

To Top