प्रमोद सावंत ने ली गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ…11
मंत्रियों ने भी ली पद एवं गोपनीयता की शपथ। राज्यपाल मृदुला सिन्हा की
मौजूदगी में राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह।
मनोहर
पर्रिकर के निधन के बाद भाजपा के प्रमोद सावंत ने गोवा के नये मुख्यमंत्री
के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने प्रमोद सावंत को राज भवन के
दरबार हॉल में एक सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री के अलावा 11 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुदीन धवलीकर, विजय सरदेसाई, मनोहर
अज़गांवकर, रोहन खावटे, गोविंद गवाडे, विनोद अलियाईकर, जयेश सलगांवकर,
मौविन गोडिनो, विश्वजीत राणे, मिलिंद नाइक और नीलेश कबरेल शामिल हैं।