एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने के मामले पर रक्षा मंत्री निर्मला
सीतारमण ने ममता बनर्जी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के
इस बयान से पाकिस्तान जरूर खुश हुआ होगा।
रक्षा मंत्री निर्मला
सीतारमण ने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी की आलोचना की है। कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते
हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि ममता के इस बयान सिर्फ पाकिस्तान खुश हो रहा
है। यहां बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी
सरकार पर सवाल उठाते हुए एयरस्ट्राइक के सबूत मांगे थे।
उन्होंने
कहा था कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री ने कोई सर्वदलीय
बैठक नहीं बुलाई जिससे लोगों के मन में कई तरह के शक पैदा हो रहे हैं। यह
कहते हुए ममता बनर्जी ने सरकार से इस ऑपरेशन की जानकारी साझा करने के लिए
भी कहा था।