व्यापार

सेंसेक्स में 323 अंकों की तेजी, निफ्टी ने पार किया 11,500 का स्तर

बीते हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 269.43 अंक चढ़कर 38,024.32 और निफ्टी 83.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,426.85 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने सोमवार से लेकर शुक्रवार तक करीब 1300 से अधिक अंकों की छलांग लगाई है।

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी नजर आई। सेंसेक्स सुबह 323 अंकों की तेजी के साथ 38,348 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 93 अंकों की बढ़त के साथ 11,519 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद से ही शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। 6 महीने में पहली बार सेंसेक्स 38,000 के स्तर को पार कर गया। लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार ने करीब 1300 से अधिक अंकों की छलांग लगाई है। सोमवार को सेंसेक्स 382 अंक बढ़ा था। वहीं मंगलवार को इसमें 482 अंकों और बुधवार को 200 अंकों की तेजी रही।

शुक्रवार को करीब 250 अंको की तेजी रही। सेंसेक्स की इस रैली के पीछे रुपए के मजबूत होने, एफआईआई के निवेश बढ़ाने, स्थिर सरकार की उम्मीद बढ़ने, बैंकिंग सेक्टर में रिकवरी आदि को माना जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen + one =

Most Popular

To Top