व्यापार

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ वारंट जारी

पीएनबी घोटाला  नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली -नीरव ने अमेरिका में 207 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदकर पत्नी के नाम की। ईडी ने कुछ दिन पहले सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की, उसमें नीरव की पत्नी आरोपी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने शुक्रवार को पीएनबी घोटाले के सिलसिले में नीरव मोदी की पत्नी एमी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में ईडी ने नई चार्जशीट दायर की थी। इसमें पहली बार नीरव मोदी की पत्नी एमी का नाम भी शामिल करते हुए उसे आरोपी बनाया है।
ईडी की चार्जशीट में नीरव के परिवार के अन्य सदस्य भी आरोपी

ईडी ने मोदी के नाम दर्ज कंपनियों के अलावा सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उसके परिवार के कई सदस्यों निशाल मोदी, नेहल मोदी, पूर्वी मोदी, एलियास मेहता के नाम भी लिखे हैं। ईडी ने दावा किया है कि नीरव मोदी के परिवार के सदस्यों ने धोखाधड़ी में उसका साथ दिया। 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में रह रहा है। वहां हीरे का बिजनेस भी कर रहा है। भारत उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा है।

चार्जशीट में ईडी ने दावा किया था कि एमी ने अमेरिका में दो प्रॉपर्टी खरीदी हैं। एजेंसी ने कहा था कि नीरव मोदी ने अमेरिका के सेंट्रल पार्क में 3 करोड़ डॉलर (करीब 207 करोड़ रुपए) में दो प्रॉपर्टी खरीदी और बाद में उन्हें पत्नी एमी के नाम ट्रांसफर कर दिया।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen + 8 =

Most Popular

To Top