संसार

इमरान सरकार के तीन मंत्री जुड़े हैं बैन संगठनों से: बिलावल भुट्टो

बिलावल भुट्टो का आरोप- बैन संगठनों से जुड़े हैं सरकार के 3 मंत्री

बिलावल भुट्टो जरदारी इमरान खान सरकार के तीन मंत्रियों पर प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तीनों को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बिलावल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन मंत्रियों पर प्रतिबंधित संगठनों के साथ करीबी संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘तीन संघीय मंत्री आतंकवादियों के साथ हाथ मिला रहे हैं। मैं उनके नामों का खुलासा नहीं करना चाहता, लेकिन अगर सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो वह ऐसा नहीं करेंगे।’

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को इमरान खान सरकार के तीन मंत्रियों पर प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने तीनों से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने दो मुख्य विपक्षी दलों पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पीपीपी पर राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित करार दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 − 5 =

Most Popular

To Top